Breaking News

ये हैं देश की 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन, देखिए वीडियो


पिछले कुछ सालों में शादी समारोहों में काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं और उन्हीं में से एक है डेस्टिनेशन वेडिंग। घर से दूर किसी खूबसूरत जगह पर शादी को यादगार बनाने का यह खूबसूरत तरीका युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए आपको बताते हैं देश की 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन के बारे में।दरअसल, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आज के युवाओं में वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर रोमांच जगा दिया है और अब बहुत सारे लड़के-लड़कियां वेडिंग डेस्टिनेशन करना पसंद कर रहे हैं। वेडिंग डेस्टिनेशन करना तो बहुत कोई चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी बजट इसकी अनुमति नहीं देता है तो कभी बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन नहीं मिल पाते हैं। हम आपको जिन बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, वह आपके बजट में भी होगा और खूबसूरत भी होगा।वाराणसीअगर आप और आपके पार्टनर थोड़े से भी आध्यात्मिक हैं तो बनारस आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है, जहां आप शादी के परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। यहां जाना खासकर आपके परिवार के बड़े-बुजुर्गों को जरूर पसंद आएगा। शादी में आप बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद ले सकते हैं और यहां कुछ दिन रुके तो गंगा घाटों समेत और भी कई दर्शनीय स्थलों का आनंद उठा पाएंगे।शेखावाटीअगर आपके पास राजस्थान में जोधपुर या उदयपुर जैसे महंगे रीगल डेस्टिनेशन के लिए बजट नहीं है, तो शेखावाटी आपके लिए परफेक्ट जगह है। जो पर्यटकों के बीच कम लोकप्रिय है, लेकिन एक शाही विवाह के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। शेखावाटी में फ्रेस्को हवेलियां हैं, जो राज्य में अधिक फेमस वेडिंग डेस्टिनेशन की तुलना में बहुत कम लागत पर आती है।पुष्करपुष्कर, राजस्थान का छोटा सा प्राचीन शहर है। इस शहर में आप रॉयल वेडिंग का अनुभव ले सकते है। इस शहर में कई ऐतिहासिक हवेलियां हैं, जो आपकी डेस्टिनेशन वेडिंग को परफेक्ट और यादगार बना सकती है।ऋषिकेशगंगा नदी किनारे बसे इस खूबसूरत शहर में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए ढेर सारे विकल्प हैं, क्योंकि यहां कई सारे होटल हैं जो वेडिंग डेस्टिनेशन कराते हैं। दिल्ली से करीब होने के कारण भी ऋषिकेश वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए लोगों के पसंदीदा जगहों में से एक है।केरलडेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल का रुख करना महंगा नहीं होगा। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता मिलेगी। वेडिंग के लिए केरल में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं लेकिन अलेप्पी उन सबमें से बेहतर है। यहां पर मौजूद बीच, बैकवॉटर, लगून अलेप्पी को परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। अलेप्पी के अलावा आप मुन्नार में भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38DuGP8

कोई टिप्पणी नहीं