सिक्किम ने चंडीगढ़ के गेंदबाजों को पीटा, बनाए 369 रन

भुवनेश्वर में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ और सिक्किम के बीच खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन सिक्किम ने खेल में पकड़ मजबूत कर ली है। नाबाद बल्लेबाज मोहम्मद शाहबाज के 174 रन की पारी की बदौलत सिक्किम ने वीरवार को सात विकेट पर 369 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। इसके चलते सिक्किम को 417 रन की बढ़त मिल चुकी है।इससे पहले सिक्किम ने बीते कल के स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 61 रन से आगे खेलना शुरू किया। चंडीगढ़ के शिवांग सैनी ने गेंद संभालते ही जल्दी जल्दी विकेट चटकाने का सिलसिला शुरू किया। शिवांग ने पारी के 44वें ओवर में शंकर को 33 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अपने अगले की ओवर में लगातार दो गेंदों पर सुनील छैत्री और हरित को शून्य पर चलता किया। इससे सिक्किम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 95 रन हो गया। इसके बाद सिक्किम टीम को उभारने के लिए अविनाश रजक ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शाहबाद के साथ मोर्चा संभाला और 80 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद चंडीगढ़ के तरनप्रीत सिंह ने रजक को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। रजक ने 213 गेंद पर 53 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर पर ताबड़तोड़़ बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद शाहबाज ने अपना शतक पूरा किया। इसी बीच नए बल्लेबाज पार्थ ने शाहबाज का बखूबी साथ दिया और मैच की सबसे लंबी 158 रन की साझेदारी भी निभाई। पारी के 115वें ओवर में मनदीप सिंह ने पार्थ को 68 रन पर आउट किया। इस समय सिक्किम का स्कोर छह विकेट पर 333 रन था। दिन की आखिरी गेंद पर निपुण पंडिता ने संदीप को चार के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। सिक्किम के सात विकेट के नुकसान पर 369 रन में शाहबाज की नाबाद 171 रन ने टीम की स्थिति काफी मजबूत कर लिया है। वहीं शाहबाज अपनी 171 रन की पारी में 31 चौके लगा चुके हैं।विकेट को तरसते चंडीगढ़ टीम के गेंदबाजों की सूची में शिवांग सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 104 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं तरनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और निपुण पंडिता को एक एक विकेट मिला।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RMl2D7
कोई टिप्पणी नहीं