10 तारीख को लगने वाला है चंद्र ग्रहण, गलती से भी न करें ये काम

10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत के अलावा अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। इससे पहले वर्ष 2019 के आखिरी महीने यानी 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगा था। इस सूर्य ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई भागों में देखा गया था। चंद्र ग्रहण का समय10 जनवरी रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक (भारतीय समयानुसार)कुल अवधि4 घंटे 06 मिनटचंद्र ग्रहण के असर से बचने के लिए कौन से ऐसे 4 काम हैं जिन्हें करने से सबको बचना चाहिए नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।कई वैज्ञानिक शोधों में यह बात कही जा चुकी है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है। ऐसे में पेट में दूषित भोजन और पानी जाने पर बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।मान्यता है कि ग्रहणसे पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। कुशा और तुलसी में ग्रहण के समय पर्यावरण में फैल रहे जीवाणुओं को संग्रहित करने की अद्भुत शक्ति होती है।चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ग्रहण की छाया पड़ने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें बेहद हानिकारक होती हैं जिसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।ग्रहण के समय कभी भी पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। कहा जाता है कि इस समय बनाए गए शारीरिक संबध से पैदा हुए बच्चे को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रहण के समय कहा जाता है कि पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि कई मंदिरों में भी मंदिर के कपाट ग्रहण के समय बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में पूजा, उपासना या देव दर्शन करना वर्जित होता है इसलिए आप अपने मन में ईश्वर को याद करें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36kloHn
कोई टिप्पणी नहीं