सावधान! गूगल का अलर्ट, लीक हो चुका है आपके फोन और कंप्यूटर के Chrome ब्राउजर का पासवर्ड

गूगल ने अलर्ट जारी किया है कि कई भारतीय यूजर्स के मोबाइल, डेस्कटॉप और लैपटाप पर मौजूद क्रोम ब्राउजर का पासवर्ड लीक हो चुका है। यह समस्या 19 दिसंबर को कई भारतीय यूजर्स के सामने आई जिसके बाद गूगल ने कहा कि उसके क्रोम ब्राउजर में बग होने की की वजह से यूजर्स के पासवर्ड लीक हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स का डेटा भी लीक हो चुका है।यह अलर्ट भारतीय यूजर्स के मोबाइल, लेपटॉप और डेस्कटॉप पर जारी किया गया, जिसमें उनसे तुरंत अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहा गया। प्रभावित यूजर्स में एक मीडिया संस्थान के लोग भी शामिल हैं। पॉप-अप मेसेज के रूप में आई इस चेतावनी में लिखा था, अपना पासवर्ड बदलें। एक साइट या ऐप पर हुए डेटा ब्रीच में आपका पासवर्ड लीक हो गया है। क्रोम आपको साइट के लिए पासवर्ड बदलने की सलाह देता है।आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गूगल क्रोम के नए अपडेट के कारण यूजर्स का डेटा उड़ने का मामले भी सामने आया था। जिसके बाद गूगल ने इस अपडेट का रोलआउट रोक दिया था। दरअसल गूगल ने क्रोम 79 (Chrome 79) अपडेट जारी किया था। इस अपडेट में गूगल के डिवेलपर्स ने क्रोम डायरेक्टरी की लोकेशन स्विच कर दी थी। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स का फोन रिसेट हुआ जिस वजह से उनका डेटा डिलीट हुआ।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z4uuVQ
कोई टिप्पणी नहीं