Breaking News

मैदान में उतरा एक और कोहली, चौंको की बारिश के बाद देखने लायक था ग्राउंड का माहौल


अरुणाचल प्रदेश ने पहली पारी में 343 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मिजोरम ने पहली पारी 9 विकेट खोकर 620 रनों पर घोषित की। इस तरह से रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में मिजोरम के तरुवर कोहली के नाबाद तिहरे शतक की बदौलत अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मिजोरम ने शिकंजा कस दिया। इसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अरुणाचल प्रदेश ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 143 रन बना लिए थे। अरुणाचल प्रदेश ने की पहले बल्लेबाजीइस मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी की और विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल दलाल के शानदार शतक की बदौलत टीम ने पहली पारी में 373 रन बनाए। राहुल ने 179 पर 178 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें उन्होंने 21 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं मिजोरम ने पहली पारी में 620 रनों का स्काेर खड़ा किया। टीम के लिए तीसरे नंबर पर उतरे तरुवर कोहली ने 408 गेंदों पर नाबाद 307 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 26 चौके भी जड़े। उनके अलावा ओपनर लालहरएजेला ने 124 और कप्तान केबी पवन ने 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली।बेहद खराब रही दूसरी पारी की शरुआतअरुणाचल प्रदेश की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों ओपनर 18वें ओवर तक 56 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद समर्थ सेठ और कामशा यांगफो ने पारी को संभालने की कोशिश की। यांगफो भी 33 गेंदों पर 21 रनों का योगदान देकर चलते बने। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अरुणाचल प्रदेश के बल्लेबाज समर्थ सेठ 72 और राहुल दलाल 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। टीम को पारी की हार से बचने के लिए अब भी 134 रनों की दरकार है।2018-19 की विजय हजारे ट्रॉफी में तरुवर कोहली मिजोरम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 7 मैचों में 373 रन बनाने के अलावा 8 विकेट भी हासिल किए थे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EEkMAa

कोई टिप्पणी नहीं