क्रिसमस पर खूब खरीदें सोना, अब इतनी रह गई हैं कीमतें

क्रिसमस के मौके पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि सोने की कीमतों में कमी आई है, जबकि चांदी चमकी है। दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 45 रुपये टूटकर 39,485 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। जबकि चाँदी 625 रुपये की छलांग लगाकर 47,025 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गयी। स्थानीय बाजार में आभूषण निमार्ताओं की सुस्त मांग की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट रही।लंदन एवं न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 4.7 डॉलर चमककर 1,489.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जो डेढ़ माह से अधिक का उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,494.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका में प्रतिकूल आर्थिक आंकड़े आने से वैश्विक स्तर पर सोने में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुओं के नये ऑर्डर में नवंबर में मामूली वृद्धि हुई जिससे चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत मिलते हैं। इसलिए निवेशकों ने पूंजी बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सोने में सुरक्षित निवेश किया। इससे सोने की की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।स्थानीय बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से सोना स्टैंडर्ड 45 रुपये टूटकर 39,485 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,315 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये पर टिकी रही। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार के अनुरूप चांदी में बड़ी तेजी रही। चांदी हाजिर 625 रुपये चमककर 47,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा 720 रुपये चढ़कर 45,950 रुपये प्रति किलोग्राम चली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपये और 920 रुपये प्रति इकाई पर रहे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2t2mLLO
कोई टिप्पणी नहीं