इस दिशा में बैठ कर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, होगी सारी मनोकामनाएं पूरी

कुछ लोग जब शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं तो किसी भी दिशा में खड़े हो जाते हैं जबकि सही दिशा नही चुनने के कारण भी आपकी सारी मनोकामनाएं अधूरी रह जाती है, इसलिए कुछ भी करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी रखना भी बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही दिशा बताएंगे जिससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी। तो आइये जानते हैं।हिन्दू धर्म के अनुसार शिवलिंग की पूजा के समय पूर्व दिशा की ओर मुंह कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह दिशा भगवान शिव के आगे या सामने होती है और धार्मिक नियम के अनुसार देव मूर्ति या प्रतिमा के ठीक सामने न तो खड़े होना चाहिए और न ही बैठना चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है और सारे काम बिगड़ सकते हैं। शिवलिंग पट जल चढ़ाने का सही दिशा उत्तर दिशा है। उत्तर दिशा में मुंह रखकर शिवलिंग की पूजा करना श्रेष्ठ माना गया है। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल मिलता है और सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।यदि आप भी किसी और दिशा में अपना मुंह करके शिवलिंग पर जल चढ़ाते थे तो अब इसे सुधार लीजिए वरना परिणाम बुरा भी हो सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SzJtpF
कोई टिप्पणी नहीं