Breaking News

अभी जमकर खरीद लें खूब सारा सोना-चांदी, इतनी सी रह गई है कीमतें, जानिए ताजा भाव


सोना-चांदी खरीदने का यह सबसे शानदार समय है क्योंकि इनकी कीमतों में कमी आ चुकी है। सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह स्थित कमजोर मांग और रुपये में मजबूती की वजह से हुई है। इसके बाद सोने का भाव दिल्ली में 95 रुपये टूटकर 38,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले सोने की कीमत 38,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 95 रुपये तक नीचे आ चुका है। इसके पीछे का कारण रुपये की विनिमय दर में मजबूती और कमजोर हाजिर मांग है। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 15 पैसे मजबूती में रहा।इसी तरह चांदी की कीमत भी 128 रुपये घटकर 44,607 रुपये किलो पर आ चुकी है। जबकि एक दिन पहले इसका भाव 44,735 रुपये किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,463 डॉलर प्रति औंस पर जबकि चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर रही।बताया गया है कि अमेरिका और चीन के बीच 15 दिसंबर से पहले शुरूआती व्यापार समझौते की उम्मीद से सोने में बिकवाली हुई। क्योंकि 15 दिसंबर अमेरिका के नये शुल्क की समय सीमा रखी गई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E8DsaY

कोई टिप्पणी नहीं