Breaking News

पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जानकर झूम उठेंगे आप, अब इतना सा रह गया है 1 लीटर तेल का भाव


पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर खुशखबरी है, अब इतनी कीमतों में कमी आ चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों आज यानी बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है यानी मंगवार को कम हुई कीमत पर ही आज तेल मिल रहा है। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों 05 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गई थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 75 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जबकि, डीजल की कीमत में में 10 पैसे प्रति लीटर को बढ़ोतरी हुई थी।इंडियन ऑयल ( IOCL ) के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी क्रूड ऑयल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल 66.04 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 80.65 रुपए है। वहीं डीलज का दाम 69.27 रुपए है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 77.67 रुपए और डीजल की कीमत 68.45 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 77.97 रुपए और डीजल के दाम 69.81 रुपए प्रति लीटर हैं।आपको बता दें कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करती हैं। उसके बाद उसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E70aAk

कोई टिप्पणी नहीं