Breaking News

मैरी कॉम की वजह से टीम को देखना पड़ा हार का मुंह, ये है असली वजह


गुजरात जाएंट्स ने कप्तान अमित पंघल और स्कॉट फोरेस्ट के दम पर यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में खेली गई बिग बाउट इंडियन बॉङ्क्षक्सग लीग के रोमांचक फाइनल में शनिवार को 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार को वापसी करते हुए पंजाब पैंथर्स को 4-3 से मात दे लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए महिलाओं के 51 किलोग्राम भारवर्ग में दर्शन दूत और पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में अब्दुलमलिक खालाकोव ने शुरुआती दो मुकाबले जीत पंजाब को 2-0 से आगे कर दिया था। इसके बाद आशीष कुल्हारिया (पुरुषों के 69 किलोग्राम) और अमित (पुरुषों के 52 किलोग्राम) ने अपने-अपने मैच जीतकर गुजरात की 2-2 से बराबरी करा दी।गुजरात ने हासिल की खिताबी जीतसोनिया लाथेर ने महिलाओं के 60 किलोग्राम में गुजरात की अनुभवी मुक्केबाज सरिता देवी को विभाजित फैसले से मात दे एक बार फिर पंजाब को आगे कर दिया, लेकिन फोरेस्ट ने अपना मुकाबला जीत स्कोर 3-3 से बराबरी पर ला दिया। फाइनल का आखिरी मैच निर्णायक रहा जहां पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गुजरात के अशीष कुमार और पंजाब के यशपाल के बीच मैच हुआ। आशीष ने यशपाल को 5-0 से मात दे गुजरात को खिताबी जीत दिलाई। दिन के पहले मैच में पंजाब की ओर से दर्शन ङ्क्षरग में उतरी थीं। दर्शन की यह लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है। मैदान में नहीं उतरी मैरी कॉमपीठ में परेशानी के चलते पंजाब की कप्तान एमसी मैरीकॉम ङ्क्षरग में नहीं उतरी इसलिए दर्शन के ऊपर मैरीकॉम की भरपाई करने की बड़ी जिम्मेदारी थी। शुरुआत में दर्शन जरूर थोड़ी जल्दबाजी में दिखीं लेकिन समय रहते उन्होंने वापसी की और गुजरात की राजेश नरवाल को 4-1 से हरा दिया। लीग दौर में चिराग से मात खाने वाले खालाकोव इस मैच में विशेष रणनीति के साथ उतरे थे। उन्होंने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाई और चिराग को हैरान किया। उन्हें जीत हासिल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। इसके बाद गुजरात ने लगातार दो मैच जीत मुकाबला 2-2 से बराबरी पर ला दिया। पुरुषों के 69 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में पंजाब के अनुभवी मुक्केबाज मनोज कुमार को आशीष कुल्हारिया ने मात दे गुजरात की वापसी का रास्ता तय किया। आशीष ने यह मैच 5-0 से जीता। फिर आगे हुआ पंजाबअगले मैच में गुजरात के कप्तान अमित पंघल को ङ्क्षरग में थे और उनका सामना पंजाब के पीएल प्रसाद से था। इस मैच में अमित के जीतने की उम्मीदें ज्यादा थीं। प्रसाद ने हालांकि अमित को चुनौती तो दी लेकिन अमित 5-0 से मैच जीतने में सफल रहे और उनकी जीत ने गुजरात को मुकाबले में वापस ला दिया। गुजरात को उम्मीद थी कि अर्जुन अवार्डी सरिता देवी पंजाब की सोनिया लाथेर को हरा देंगी और गुजरात बढ़त ले लेगी, लेकिन सोनिया ने अनुभवी मुक्केबाज के सामने गजब की प्रतिस्पर्धा दिखाई। सोनिया ने इस मैच को 3-2 से नाम कर एक बार फिर पंजाब को आगे कर दिया। सामना करो या मरने वाली थी स्थितिसोनिया की जीत के साथ ही पंजाब 3-2 से आगे थी। पुरुषों के 91 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब ने ङ्क्षरग में नवीन कुमार को उतारा। नवीन के सामने गुजरात के स्कॉट फोरेस्ट थे और उनके सामने करो या मरो वाली स्थिति थी। फोरस्ट ने 4-1 से यह मैच जीत एक बार फिर स्कोर 3-3 से बराबर कर आखिरी मैच को निर्णायक बना दिया। आखिरी मैच पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गुजरात के अशीष कुमार और पंजाब के यशपाल के बीच था जहां गुजरात के खिलाड़ी ने जीत हासिल कर अपनी टीम को खिताब दिलाया।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MiHj9O

कोई टिप्पणी नहीं