आर्मी कैंप पर सैंकड़ों इस्लामिक आतंकियों का भीषण हमला, सेना के 71 जवान शहीद

एक ओर जहां असम में नागरिकता कानून के विरोध में लोग सड़कों पर निकलकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए आगजनी कर रहे हैं। असम समेत पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में सेना ने मोर्चा संभाल रखा है। वहीं, दूसरी ओर बॉर्डर से एक इलाके में सैकड़ों इस्लामिक जिहादी आतंकियों द्वारा हमला करने की खबर है। यह हमला नाइजर के सैन्य कैंप किया गया है। इस हमले में जिसमे 71 जवानों के मारे जा चुके हैं।रक्षामंत्री द्वारा इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा गया हैकि पश्चिमी तिलाबेरी इलाके में नाइजर की आर्मी पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। नाइजर में साल 2015 से इस्लामिक मिलिटेंट की तरफ से हिंसा की जा रही है। नाइजर के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर नाइजर के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हम बड़े दुख के साथ इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि हमारे 71 सैन्य जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 जख्मी हुए हैं और कई लापता है। यह हमला बड़े पैमाने पर आतंकियों ने बड़े हथियारों व गोला बारूद से नाइजर की सेना पर किया है।रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में बड़ी तादाद में आतंकियों को भी ढेर किया गया है। सेना और आतंकियों के बीच लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी चली। इससे पहले कहा गया था कि इस हमले में आर्मी के 60 जवान मारे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने आर्मी कैंप में मोर्टार से हमला किया था। इस हमले में बड़ी तादाद में जवान मारे गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजर की आर्मी पहले से ही आतंकी संगठन बोको हरम के आतंकियों से लड़ रही है। नाइजर के राष्ट्रपति इसोफू मोहम्मद ने मिस्र क अपने दौरे को बीच में ही खत्म कर दिया है और वे अपने देश लौट रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qRlvuu
कोई टिप्पणी नहीं