Breaking News

भारतीय महिला टीम का यहां देखिए धमाका, न्यूजीलैंड को 4-1 से रौंदा


भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने यहां जारी तीन देशों के हॉकी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को 4-1 से हरा दिया। भारतीय टीम की ओर से शर्मिला देवी ने 12वें और 43वें मिनट में गोल किया जबकि ब्यूटी डुंगडुंग ने 27वें और लालरिंडिकी ने 48वें मिनट में गोल दागे। वहीं न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया शेनोन ने चौथे मिनट में गोल किया।न्यूजीलैंड ने मैच के चौथे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिस पर कि ओलिविया ने गोल कर दिया। भारत ने हालांकि इसके आठ मिनट बाद ही वापसी करके शर्मिला के गोल की मदद से 12वें मिनट में बराबरी भी बना ली। भारत ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारतीय फॉरवर्ड ब्यूटी ने यह गोल दागकर भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।पहले दो क्वार्टर तक 2-1 की बढ़त लेने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी दो गोल दागे। टीम के लिए शर्मिला ने 43वें मिनट में दूसरा जबकि लालरिंडिकी ने 48वें मिनट टीम का चौथा गोल करके स्कोर 4-1 तक पहुंचा दिसा। भारत ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए 4-1 से मैच जीत लिया। भारतीय टीम अब रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना चौथा और आखिरी मैच खेलेगी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DTjil0

कोई टिप्पणी नहीं