Breaking News

वाह! अब सिर्फ 3 रुपये खर्च करके अपने Account को बचाएं ऑनलाइन फ्रॉड से, यहां जानिए कैसे


अगर आप भी अपने पैसों को सिक्योर करना चाहते हैं तो अब आप भी ले सकते हैं ये खास इंश्योरेंस पॉलिसी। एचडीएफसी एर्गो ने एक साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी लांच की है। इसमें 50,000 रुपये का बीमा रोजाना 3 रुपये खर्च कर लिया जा सकता है।ये पॉलिसी कई तरह के साइबर रिस्क से सुरक्षा देती है। इनमें फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, फिशिंग और ईमेल स्पूफिंग, ई-एक्सटॉर्शन, पहचान की चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट) और साइबर बुलिंग शामिल हैं। एचडीएफसी एर्गो की यह साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी आम लोगों और उनके परिवार को साइबर फ्रॉड, डिजिटल धमकी या साइबर अटैक की वजह से होने वाले वित्तीय/छवि को नुकसान से भी कवर करती है।एचडीएफसी एर्गो के एमडी का मानना है कि ऑनलाइन कारोबार के मामले में भारत दुनिया का दूसरा प्रमुख बाजार है। यहां साइबर इंश्योरेंस कारोबार में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। साइबर जोखिम और धोखाधड़ी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है और इस हिसाब से इनका प्रबंधन चुनौती भरा काम है।एचडीएफसी एर्गो के साइबर इंश्योरेंस में ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड के तकरीबन सभी मामले कवर किये जाते हैं। पूरे परिवार की सायबर सुरक्षा के लिए यह पॉलिसी खरीदी जा सकती है। वास्तव में इस पॉलिसी में आप, आपके पति/पत्नी और दो बच्चे कवर हो सकते हैं। पॉलिसी में सभी डिवाइस और लोकेशन शामिल हैं। एचडीएफसी एर्गो की साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी में किसी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में क़ानूनी खर्च और क़ानूनी सलाह की भी व्यवस्था है।नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में देश में साइबर क्राइम की घटनाओं में 6.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। साल 2015 में जहां देश में साइबर अपराध के 11,592 मामले दर्ज किये गए, वहीं साल 2016 में इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 12,317 पर पहुंच गयी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yq8wfF

कोई टिप्पणी नहीं