Breaking News

300 साल बाद बन रहा सूर्य ग्रहण का ऐसा दुर्लभ संयोग, दुनिया में होगा ऐसा चमत्कार


इस वर्ष के अंतिम सप्ताह के 26 दिसंबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। इस बार यह दुर्लभ ग्रह-स्थिति में हो रहा है। वृद्धि योग और मूल नक्षत्र में हो रहे इस ग्रहण के दौरान गुरुवार और अमावस्या का संयोग बन रहा है। वहीं, धनु राशि में 6 ग्रह एक साथ हैं। चौधरी प्रभुदयाल धर्मशाला में राधा-कृष्ण मंदिर पुजारी सत्यनारायण शांडिल्य ने बताया कि ऐसा दुर्लभ सूर्यग्रहण 296 साल पहले 7 जनवरी 1723 को हुआ था। उसके बाद ग्रह-नक्षत्रों की वैसी ही स्थिति 26 दिसंबर को रहेगी। ग्रहण की अवधि 5 घंटे 36 मिनट की रहेगी। शांडिल्य ने बताया कि 26 दिसंबर को मूल नक्षत्र और वृद्धि योग में सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। 296 साल बाद दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस दिन मूल नक्षत्र में 4 ग्रह रहेंगे। वहीं, धनु राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, बृहस्पति, शनि और केतु रहेंगे। इन 6 ग्रहों पर राहु की पूर्ण ²ष्टि रहेगी। इनमें 2 ग्रह यानी बुध और गुरु अस्त रहेंगे। 26 दिसंबर, गुरुवार को पौष माह की अमावस्या का संयोग भी 3 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 29 दिसंबर 2016 को गुरुवार और अमावस्या थी। इस संयोग के प्रभाव से ग्रहों की अशुभ स्थिति का असर कम हो जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34UuYPs

कोई टिप्पणी नहीं