Breaking News

इस खिलाड़ी ने जड़ा अर्धशतक फिर भी हो गया Troll, जानिए क्यों


8 महीने का बैन झेलने वाले पृथ्वी शॉ की मुंबई टीम से वापसी हो गई है। प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के चलते उन पर आठ महीने का बैन लगा दिया गया था। उन्होंने असम के खिलाफ 39 गेंद पर 63 रन की पारी खेली है। फील्ड पर उनकी एक हरकत के चलते वो फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल उन्होंने दर्शकों की तरफ बल्ला दिखाते हुए हाथ से इशारा किया। वो ये कहना चाहते थे कि अब उनका बल्ला बोलेगा। बहरहाल, इस युवा बल्लेबाज का यह अंदाज क्रिकेट फैन्स को अहंकार की तरह दिखा और इसे पसंद नहीं किया गया। ट्विटर पर कई लोगों ने शॉ को नसीहत भी दे डाली, कि अति अंहकार अच्छा नहीं। इसका वीडियो बीसीसीआइ ने भी ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है।शॉ को मार्च में प्रतिबंधित दवा के सेवन की वजह से 8 महीने के लिए बैन किया गया था। रविवार को मुंबई के तरफ से असम के खिलाफ उन्होंने वापसी की। टी20 मैच में उन्होंने 39 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। 7 चौके और 2 छक्के लगाए। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने अभिवादन के लिए बैट उठाया और दर्शकों की तरफ हाथ से इशारा किया। संभवत: वो ये कहना चाहते थे कि अब वो नहीं, उनका बल्ला बोलेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35fYZKk

कोई टिप्पणी नहीं