Breaking News

आसमान पर पहुंची पेट्रोल की कीमतें, 10 दिन में इतना महंगा हुआ, जानिए ताजा भाव


पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में लगातार इजाफे के बाद अब डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। आज यानी मंगलवार को डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 10 दिन 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा शुरू हुआ है। माना जा रहा है कि डीजल की कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है। वहीं पेट्रोल की कीमत में भी 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। चीन और अमरीका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर में नरमी की वजह से क्रूड ऑयल की मांग बढ़ गई है। साथ ही प्रोडक्शन कम होने के कारण क्रूड ऑयल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत काफी महंगी पड़ रही है।आईओसीएल के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.20, 76.89 और 79.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम 77.13 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आखिरी बार डीजल की कीमत में इजाफा 9 नवंबर को हुआ था। इस इजाफा के बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.84, 68.25, 69.06 और 69.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।पिछले 11 दिनों से पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें खास बात तो ये है कि मंगलवार तक 12 दिनों में पेट्रोल के दाम में औसतन 1.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों की मानें तो नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.60 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं कोलकाता में दाम 1.57 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। मुंबई में भी 1.58 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मंहगा हो चुका है। वहीं चेन्नई में सबसे अधिक 1.64 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2puHbMa

कोई टिप्पणी नहीं