Tennis Cricket का आगाज, इन राज्यों की होगी खेल में भागीदारी

तीसरी ईस्ट जोन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए राज्यों की टेनिस क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई हैं। आपको बता दें कि टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया व ओडिशा टेनिस क्रिकेट संघ के तत्वावधान में इस खेल का आयोजन भुवनेश्वर के जयदेव कॉलेज ग्राउंड नहरकाटा में सम्पन्न किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 8 से 10 तक चलने वाली है।ये राज्य होंगे शामिलइस प्रतियोगिता में 8 राज्य छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा की टेनिस क्रिकेट सीनियर टीम शामिल होगी। इसमें छत्तीसगढ़ टेनिस क्रिकेट संघ ने छत्तीसगढ़ के 18 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की है। यह टीम 6 नवंबर को रवाना होगी। खिलाड़ियों का विवरणटीम में ईश्वर प्रसाद सरल, रामपाल सिदार, रामनारायण सिदार, दिलचंद सिदार, टोकेश कुमार सायतोड़े, अजय कुमार बंजारे, विपुल चंद्राकर, प्रवीण कुमार साहू, प्रवीण कुमार साहू, रितिक कुमार घृतलहरे, तोमेश्वेर साहू, योगेंद्र कुमार पुजारी, केशव तोगर, रवि यालम , चेतन अग्रवाल, मनीष कुमार सिदार हैं। टीम के कोच राजेश लशेन्द्र बिलासपुर व मैनेजर आकाश गुप्ता अंबिकापुर, कमेंट्रेटर वीरेंद्र दीवान को बनाया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N8945H
कोई टिप्पणी नहीं