ISL-6: हैदराबाद की पहली जीत, केरल को 2-1 से हराया
मेजबान हैदराबाद एफसी ने शनिवार को यहां जीएमसी बालायोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने तीसरे मैच में केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद की तीन मैचों में यह पहली जीत है और अब वह अंक तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, केरला ब्लास्टर्स की तीन मैचों में यह दूसरी हार है और अब वह सातवें नंबर पर खिसक गई है। केरला ब्लास्टर्स की टीम आईएसएल में घर के बाहर पिछले आठ मैचों में एक मैच में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और टीम इस बार अपनी इस बाधा को नहीं तोड़ पाई। मेजबान हैदराबाद के लिए मार्को स्टानकोविक ने 54वें मिनट में पेनल्टी पर और मार्सेलो परेरा ने 81वें मिनट में गोल किए। केरला ब्लास्टर्स के लिए राहुल केपी ने 34वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33cUGyy
कोई टिप्पणी नहीं