Breaking News

आज Realme 5s भारत में किया जाएगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल

नई दिल्ली: Realme 5s आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले Realme 5s के स्पेसिफिकेशन्स लगातार लीक हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रियलमी 5एस में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि Realme 5s स्मार्टफोन Realme 5 का अपग्रेड वर्जन है और देखने में भी काफी हद तक Realme 5 जैसा है।

Realme 5s के फीचर्स की अधिक जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है कि फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा होगा जो 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल माइक्रो और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का होगा। Realme 5s स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच है। इसके अलावा इंन डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया जाएगा। फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो USB-C चार्जर के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro आज दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध, जानिए ऑफर्स व कीमत

Realme X2 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है और स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 20x hybrid zoom सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल, तीसरा wide-angle लेंस 8 मेगापिक्सल और चौथा माइक्रो लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OGmQMH

कोई टिप्पणी नहीं