रिजिजू ने इन पदक विजेताओं को किया सलाम, कही इतनी बड़ी बात

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया है। ज्ञात हो कि दुबई में हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 23 कोटा हासिल कर चुका है भारतचैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 9 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके साथ ही टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए 13 कोटे भी हासिल किये। पैरालंपिक के लिए भारत अब तक 23 कोटा हासिल कर चुका है। इनाम के तौर पर मिले 20-20 लाख रुपयेभाला फेंक के एफ 64 और एफ 46 प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं संदीप चौधरी और सुंदर सिंह को 20-20 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिये गए। इस दौरान संदीप चौधरी ने एफ 44 भाला फेंक स्पर्धा में 66.18 मीटर की दूरी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। चोट के बावजूद बरकरार रखा खिताब सुंदर सिंह ने कंधे की चोट के बावजूद पुरुषों की एफ 46 भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। भाला फेंक (एफ 44) में ही रजत पदक जीतने वाले सुमित अंतिल को 14 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। ऊंची कूद के टी63 स्पर्धा में रजत जीतने वाले शरद कुमार को भी यही पुरस्कार राशि दी गई। 8-8 लाख रुपए इनाम के तौर पर5 कांस्य पदक विजेताओं को 8-8 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसमें विनय कुमार लाल (पुरुषों की 400 मीटर, टी44), योगेश कथुनिया (पुरुष चक्का फेंक, एफ56), मरियप्पन थंगावेलु (पुरुषों की ऊंची कूद, टी63), निषाद कुमार (पुरुषों की ऊंची कूद, टी47) और अजीत सिंह (पुरुषों की भाला एफ 46) शामिल हैं। किरेन रिजिजू ने किया सलामइस मौके पर खेल मेंत्री ने कहा कि मैं देश, मंत्रालय और सरकार की ओर से इस प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सलाम करता हूं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि आपको सही समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। मुझे उम्मीद है कि आप भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतते रहेंगे। हम आपकी प्रशिक्षण सुविधा को सुधारने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं और आपको हर संभव मदद करेंगे।
I'm extremely delighted to personally felicitate all the medal winners at the World Para Athletics Championships. India delivered their best medal haul winning 9 medals and securing 13 quotas at the Paralympics @Tokyo2020 I'm very proud of them??! pic.twitter.com/wPWpXdFCNf
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 18, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qitOzf
कोई टिप्पणी नहीं