ISL-6: मानवीर के दम पर गोवा ने नॉर्थईस्ट को ड्रा पर रोका

इंजरी टाइम में मानवीर सिंह के दम पर किए गोल की मदद से एफसी गोवा ने हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन में शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-2 के ड्रा पर रोक दिया। मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने निर्धारित समय तक 2-1 की बढ़त कायम कर रखी थी, लेकिन मानवीर ने इंजरी टाइम में गोल करके गोवा को हार से बचा लिया और नॉर्थईस्ट को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी का तीन मैचों में यह दूसरा ड्रा है अब उसके पांच अंक हो गए हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड घर में पिछले सात मैचों से अपराजित चल रही थी और टीम ने इस बार भी घर में अपना अपराजेय क्रम जारी रखा। गोवा का भी तीन मैचों में दूसरा ड्रा है और उसके भी पांच अंक हो गए है। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की मौजूदगी में दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए एसामोह जियान ने 54वें और रीडम लांग ने 74वें मिनट में गोल किया। एफसी गोवा के लिए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे हुगो हुगो बौमस ने 31वें और मानवीर ङ्क्षसह ने इंजरी टाइम में गोल किया।
ICYMI ❗❗
— Indian Super League (@IndSuperLeague) November 2, 2019
Both @NEUtdFC and @FCGoaOfficial remain unbeaten in the #HeroISL this season after an exciting 2-2 draw!
Relive #NEUODI in pictures ?#LetsFootball #TrueLove https://t.co/bpbX0VhJ5O
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JIwk8c
कोई टिप्पणी नहीं