Gold Price Today: सोना चांदी में मिलेगा बड़ा मुनाफा, जानिए आज के भाव

सोने-चांदी की खरीददारी करने वालों के लिए यह समय काफी अच्छा है। शुक्रवार को विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की मजबूती थी। इस दिन कारोबार के दौरान अमेरिका में उम्मीद से बेहतर नौकरियों के आंकड़ों की वजह से सोने-चांदी में मुनाफावसूली दर्ज की गई। वहीं, विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 1,515 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंची थी।घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानि MCX पर रुपये में मजबूती की वजह से सोना और चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। MCX पर सोने की कीमत 38,300 रुपये और चांदी की कीमत 46,400 रुपये रही।आज के कारोबार में सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार की संभावना है। सोने में 38,500 रुपये का रेसिस्टेंस और 38,100 रुपये का सपोर्ट है। चांदी में 46,200-46,100 रुपये सपोर्ट और रेसिस्टेंस 46,700-46,800 रुपये है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PLYRxA
कोई टिप्पणी नहीं