नई कार के साथ भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
अगर आपने कोई नई कार खरीदी है या नई कार खरीदने जा रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जो कि आपकी नई कार के लिए बहुत जरूरी हैं। कई बार लोग अक्सर ऐसी गलती कर जाते जिससे नई कार के इंजन और अन्य फीचर्स को बहुत नुकसान हो जाता है। जिससे फ्यूल की खपत ज्यादा होती है और मेंटेनेंस खर्च भी बढ़ जाता है। अगर आप भी इन गलतियों को नहीं करेंगे तो आपकी कार की लाइफ और पावर बरकरार रहेगी।
कार का मैनुअल कार्ड सबसे पहले पढ़ना जरूरी है। बहुत बार क्या होता है कि नई कार खरीदने वाले ग्राहक कार के मैनुअल कार्ड को पढ़े बिना ही कार को चलाना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से कई बार बहुत सी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हर साल कारों में नई-नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होने लगी है, जिसकी वजह से लोगों को इनसे जागरूक रहना जरूरी है। इसलिए कार खरीदने के बाद मैनुअल को पढ़िए और उसके अनुसार ही कार को चलाइए और उसकी देखभाल कीजिए।
कार की पहली सर्विस के समय पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं होती है। शुरू में कार बिल्कुल नई होती है तो ऐसे में दिक्कत होने के चांस कम होते हैं अगर फिर भी कोई दिक्कत आती है तो सीधे कंपनी के सर्विस सेंटर पर ही संपर्क करना चाहिए।
अगर नई कार खरीदी है तो ऐसे में उस कार से शुरूआत में लंबी दूरी के लिए ही निकले और छोटी दूरी की यात्रा पर कम ही जाएं। छोटी दूरी की यात्रा करने पर नई कार का इंजन ठीक से ट्यून नहीं हो पाता है।
नई कार में कभी भी ओवर लोडिंग नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे सीधे इंजन पर असर होता है। इससे कार की पावर, लाइफ और माइलेज पर असर होता है।
नई कार में एक्सीलरेशन को ध्यान से करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पुश करने पर इंजन पर लोड पड़ता है और इसका सीधा-सीधा असर माइलेज पर होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Gd49xm
कोई टिप्पणी नहीं