गूगल ने किया कमाल! इस पाकिस्तानी शहर को बना दिया खालिस्तान की राजधानी

गूगल सर्च ने अब भारतीयों को धोखा दिया है। कभी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को भिखारी बता चुका गूगल सर्च अब पाकिस्तान के शहर लाहौर को खालिस्तान की राजधानी बता रहा है। गूगल पर कैपिटल ऑफ खालिस्तान लिखकर सर्च किया जाए तो रिजल्ट चौंकाने वाला आता है। इससे खुद पाकिस्तानी भी हैरान हैं। क्योंकि सर्च रिजल्ट में पाकिस्तान के शहर लाहौर को खालिस्तान की राजधानी बताया गया है। विकीपीडिया के अनुसार पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी भारत के आधुनिक क्षेत्रों में नवगठित देश खालिस्तान कहा जाएगा। इसकी घोषित राजधानी लाहौर होगी, एक ऐसा शहर, जहां महाराजा रणजीत सिंह ने सिख साम्राज्य की स्थापना की और उनके वंशजों ने सदियों तक शासन किया था।इस एक और रोचक बात ये है कि विकीपीडिया में बार-बार इस बात पर जोर दिया गया है कि खालिस्तान में भारत और पाकिस्तान, दोनों के हिस्से वाला पंजाब शामिल होगा। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, सिंध, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से भी इस तथाकथित देश में होंगे।इस घटना को लेकर भगत सिंह यूथ फ्रंट का कहना है कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ा रहा है। गूगल सर्च के नतीजों में कुछ भी गलत नहीं है। यदि पाकिस्तानी सरकार अपने देश में खालिस्तान बनाना चाह रही है और लाहौर को उसकी राजधानी बनाना चाहती तो ऐसा कर सकती है।आपको बता दें कि हाल ही में गूगल सर्च में भिखारी टाइप करते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर रिजल्ट के तौर पर सामने आती थी। ऐसा इसलिए होता है कि गूगल सर्च रिजल्ट कुछ खास कीवर्ड्स पर आधारित होते हैं जो बताते हैं कि कुछ लोग बड़ी संख्या में लाहौर को खालिस्तान की राजधानी बनाने पर बात कर रहे होंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33piDlR
कोई टिप्पणी नहीं