जल्दी से खरीद लें सोना-चांदी, जमीन पर आ चुकी हैं कीमतें, जानिए ताजा भाव

शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। इस समय सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आ चुकी है। इसके पीछे का कारण वैश्विक स्तर पर हो रही उठापटक और डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती है। इस कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के कीमतें 145 रुपए टूटकर 39,340 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए और चांदी की कीमत 285 रुपए गिरकर 45,900 रुपए प्रति किलाग्राम रह गई। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी कीमतों में नरमी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर शुक्रवार रात कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर करीब 3 डॉलर उतरकर 1,462.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 4.00 डॉलर उतरकर 1,466.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.13 डॉलर लुढ़कर 16.96 डॉलर प्रति औंस बोली गई। जबकि शुक्रवार को सोने के दाम में चढ़ाव देखने को मिला था।स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 145 रुपए फिसलकर 39,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,170 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी हाजिर 385 रुपए उतरकर 45,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 269 रुपए उतरकर 44,480 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।सोना और चांदी के भाव इस प्रकार रहेसोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,340 रुपएसोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,170 रुपएचांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,900 रुपएचांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,480 रुपएसिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपएसिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपएगिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपएअब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KPmguT
कोई टिप्पणी नहीं