अरुणाचल के तवांग फेस्टिवल में पहुंच कॉमेडियन कपिल शर्मा, फैन्स हुए क्रेजी

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती अरुणाचल प्रदेश में संपन्न हुए तवांग महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।इससे पहले कपिल ने इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत राज्य की यात्रा करने के लिए मुझे यह शानदार अवसर देने के लिए धन्यवाद सर। मैं समृद्ध सांस्कृतिक समारोहों का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने फेस्टिवल में कॉमेडियन कपिल शर्मा की उपस्थिति की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, तवांग फेस्टिवल (अक्टूबर 28-31, 2019) पर आपका स्वागत है। अरुणाचल में सबसे बड़ी मनोरंजन घटना और भीड़ खींचने वाला। मोनपा जनजाति और क्षेत्र की शानदार संस्कृति को प्रदर्शित करता है। इस वर्ष लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ त्योहार मनाने के लिए हमसे जुड़ें।बता दें कि कपिल के साथ सुमोना चक्रवर्ती ने भी कई तस्वीरें और वीडियो साझा की है। फेस्टिवल में सभी लोग अपने फेवरेट कपिल शर्मा का स्वागत करते वक्त क्रेजी हो गए। तवांग महोत्सव, जिसे दि फेस्टिवल ऑफ ड्रीम्स के रूप में भी जाना जाता है, पर्यटन की क्षमता और प्राचीन भूमि की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।
A visit to #TawangMonastery this afternoon with popular stand-up comedian and television presenter Shri Kapil Sharma Ji and his team. pic.twitter.com/V6mvNhjiPM
— Pema Khandu (@PemaKhanduBJP) October 31, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36gNJhY
कोई टिप्पणी नहीं