Breaking News

BCCI U-23 Trophy: त्रिपुरा की शानदार जीत, छत्तीसगढ़, हिमाचल ने भी जीते अपने मुकाबले


बीसीसीआई अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी के मुकाबले मंगलवार को तनुष क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए। इसमें त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ व हिमाचल ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की है। गोवा व त्रिपुरा के बीच हुए मुकाबले में गोवा ने पहले बल्लेबाजी की। 45 ओवर में गोवा की टीम 192 रनों पर ऑल आउट हो गई। कश्यप बखाले ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इशान गडेकर ने 30, विशंबर कहलोन ने 21, निहाल सुरलकेर ने 24 रन बनाए। त्रिपुरा की तरफ से अभिजीत सरकार ने 3, देवनारायण कुमार, शुभम घोष ने 2-2 व अयोश दास ने 1 विकेट लिया। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा ने 47.1 ओवर में छह के नुकसान पर 193 रन बनाकर मैच जीता। इसमें बिक्रम देवनाथ ने 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बिक्रम दास व शुभम घोष ने 27-27, चंदन राय ने 32 रनों का योगदान दिया। गोवा की तरफ से विजेश प्रभुदेसाई, अमित मिश्रा ने 2-2, वेदांत नायक, धीरज यादव ने 1-1 विकेट लिया।कसिगा स्कूल में छत्तीसगढ़ व हैदराबाद के बीच मैच हुआ। इसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। मिकिल जायसवाल ने 60, अलाकांति प्रणय ने 40, राहुल बुद्धि ने 31 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 47.1 ओवर में आठ विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल किया। संजीत देसाई ने 50, प्रतीक यादव ने 37, आशीष पांडे ने 26 रन बनाए।अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के बीच मैच हुआ। इसमें हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट गवांकर 210 रन बनाए। रवि ठाकुर ने 47, दिग्विजय रांगी ने 42, शौर्य सरन ने 39 रनों का योगदान दिया। जवाब में हरियाणा की टीम 50 ओवर में नौ विकेट गवांकर 209 रन ही बना सकी। हिमाचल ने महज एक रन के मामूली अंतर से मुकाबला जीता।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XDyKuO

कोई टिप्पणी नहीं