फुटबॉल: 30 नवम्बर से शुरू होगी आई लीग

हीरो आई लीग के नए सत्र की शुरुआत 30 नवम्बर से होगी और पहला मुकाबला मिजोरम में राजीव गांधी स्टेडियम में मेजबान आईजोल एफसी और मोहन बागान के बीच खेला जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने आई लीग के 2019-20 सत्र के कार्यक्रम की मंगलवार को घोषणा की। महासंघ ने हाल ही में घोषणा की थी कि डीस्पोर्ट लीग का नया प्रसारक होगा। इस सत्र में मैच दो बजे, पांच बजे और सात बजे से खेले जाएंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37spIF8
कोई टिप्पणी नहीं