Breaking News

Women टी-20 में मेजबान टीम की दूसरी जीत, Manipur को 8 विकेट से हराया


मनप्रीत कौर (20* रन, 18 गेंद, 3 चौके, 2 विकेट) के आलराउंड प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ की सीनियर वुमंस टीम ने टी-20 ट्रॉफी में दूसरी जीत हासिल की। बीसीसीआई की ओर से राजधानी में कराए जा रहे टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने मणिपुर को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहली बार बीसीसीआई का मुकाबला खेल रही मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए मणिपुर ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए।टीम के तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। वहीं दूसरे बल्लेबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। छग की ओर से श्रद्धा, शैला और मनप्रीत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी छत्तीसगढ़ ने 8.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसी के साथ छत्तीसगढ़ चार पॉइंट लेकर ग्रुप-डी में तीसरे स्थान पर चल रही है। जिला क्रिकेट संघ के मैदान में खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने अपने गेंदबाजों के भरोसे जीत हासिल की। पहले खेेलने उतरी मणिपुर के खिलाड़ियों ने मेजबान टीम के गेंदबाजों के घुटने टेक दिए। ओपनर सनायइम्मा(0) को श्रद्धा वैष्णव ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद चानू(11) को शिल्पा ने रन आउट किया। 22 रन पर दो विकेट गिरने के बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। अंतिम सात बल्लेबाजों ने टीम के लिए केवल 39 रन जोड़े। मणिपुर नौ विकेट पर 59 रन ही बना सकी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VSgZHc

कोई टिप्पणी नहीं