Rajasthan में Honeymoon के लिए ये हैं Best Destination, लव लाइफ बन जाएगी यादगार

अब वो दिन गए जब लोग शादी के बाद एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे और फिर महीनों बाद कहीं साथ में घूमने जाने की प्लानिंग करते थे। आजकल तो लोग शादी से पहले ही हनीमून की प्लानिंग और बुकिंग कर लेते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी गर्मियों में हो रही है और आप भारत में ही कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं , तो हम आपको बता रहे हैं राजस्थान के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स के बारे में जहां आप गर्मी के मौमस में जाकर पार्टनर के साथ इंजॉय कर सकते हैं...राजस्थान का माउंट आबूरेगिस्तान के बीच हरियाली के भरपूर यह शहर किसी अजूबे से कम नहीं है। माउंट आबू रेगिस्तान में अकेला हिल स्टेशन है, जोकि भारत के साथ-साथ विदेश में भी बहुत मशहूर है। पार्टनर के साथ कम बजट में रॉयल हनीमून का मजा लेने के लिए राजस्थान, माउंट आबू पर जा सकते है। यहां पर आप अपने हर पल को खूबसूरत बना सकते है।जैसलमेररेगिस्तान के बीच में तारों की छत के नीचे हनीमून मनाना कैसा अनुभव होगा यह केवल आपको जैसलमेर जाने के बाद ही पता चलेगा। थार रेगिस्तान के बीच में हनीमून मनाने के लिए आप किसी ट्रैवल एजेंसी का सहारा ले सकते हैं जो रेगिस्तान के बीच में कैंपिंग करते हैं।हनीमून कपल्स क्या करें- डेजर्ट सफारी, महल और किले, त्योहार, स्थानीय संगीत और डांसकैसे पहुंचे- जोधपुर एयरपोर्ट जैसलमेर से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है यहां आप ट्रेन के जरिए भी पहुंच सकते हैं।कितना समय बिताएं- 6-7 दिनजाने का सबसे अच्छा समय- अक्टूबर से मार्चकहां ठहरें- अच्छे अनुभव के लिए डेजर्ट रिजॉर्ट या किसी पुराने महल या हवेली जो अब होटल बन गए हैं उनमे बुकिंग करवा सकते हैं।उदयपुरउदयपुर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है और भारत में इसे झीलों का शहर कहा जाता है। एक राजसी अनुभव और शाही तरीके से हनीमून मनाने के लिए यह आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। यहां हनीमून मनाना आपकी जिंदगी का सबसे अनोखा अनुभव होगा।हनीमून कपल्स क्या करें- महल और किले देखें, ट्रेकिंग और हाइकिंग, झील में बोट राइट, शिल्पग्राम घूमें।कैसे पहुंचे- महाराणा प्रताप हवाई अड्डा शहर के केन्द्र से केवल 20 किलोमीटर दूर है जबकि शहर के भीतर उदयपुर रेलवे स्टेशन भी है।कितना समय बिताएं- 5-7 दिनजाने का सबसे अच्छा समय- अक्टूबर से मार्चकहां ठहरें- यहां आप किसी ऐतिहासिक किले और हवेली में बुकिंग करवा सकते हैं जो अब होटल में बदल चुके हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P0PeuD
कोई टिप्पणी नहीं