Vijay Hazare Trophy: Northeast के ये राज्य रहे कामयाब, कायम रखा अपना दबदबा

विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम ने मिजोरम को 124 रन, चंडीगढ़ ने मेघालय को 6 विकेट और नगालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को 4 विकेट से शिकस्त दी। जीत के साथ तीनों टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार करने में कामयाब रहीं।राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सिक्किम और मिजोरम के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें सिक्किम ने पहले खेलते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए। इकबाल अब्दुल्ला ने 56, विवेक ने 46, दिनेश बहादुर व ईश्वर चौधरी ने 15-15 रन बनाए। मिजोरम के लिए अबरार अब्दुल ने 2 विकेट लिए। मिजोरम की टीम महज 16 ओवर में केवल 64 रनों पर ही ढेर हो गई। इस स्कोर में केवल लाहहमा वारलंग बड़ा स्कोर बना पाए। वारलंग ने टीम के लिए 41 रन जोड़े। बाकी पूरी टीम महज 23 रनों पर ही सिमट गई। सिक्किम के लिए पदम राज ने 6 ओवर में 20 रन देकर आधी से ज्यादा टीम को आउट किया।अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी में अरुणाचल प्रदेश व नगालैंड के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। राहुल दलाल ने 61, उवैस ने 32, समर्थ सेठ ने 21, सोंग टाचो ने नाबाद 35 व अखिलेश ने 21 रनों की पारी खेली। नगालैंड के लिए इमलीवती ने 4 विकेट झटके। जवाब में नगालैंड ने 45.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। योगेश ने 91 रन की पारी खेली। ओशशि ने 28, स्टुअर्ट बिन्नी ने 24 और श्रीकांत ने 20 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश के तेची नेरी ने 2 विकेट लिए।कसिगा स्कूल ग्राउंड में चंडीगढ़ व मेघालय के बीच मैच खेला गया। मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। संजय यादव ने नाबाद 61, क्यांसी ने 27, अमिग्यांशु सेन ने 27 और डीण रवि तेजा ने 21 रन बनाए। चंडीगढ़ के श्रेष्ठ निरमोही व अनिरुद्ध कुंवर ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में चंडीगढ़ ने 43.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन आजाद ने 70, गौरव पुरी ने 31, जसकरन सिंह ने नाबाद 29 व अंकित कौशिक ने नाबाद 31 रन बनाए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VSZ2YT
कोई टिप्पणी नहीं