Breaking News

मणिपुर की खूबसूरत वादियों में शुरू हुआ ShiRock Fest 2019, फ्री में चार दिन तक करें मौज


पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरती के साथ शानदार म्यूजिक का आनंद लेने का मौका आ गया है। मणिपुर में रोमांचक ShiRock Fest 2019 शुरू हो चुका है। इस चार दिवसीय शानदार कार्यक्रम का आयोजन सरकार द्वारा कराया जा रहा है। यह मणिपुर का अंतर्राष्टीय रॉक फेस्टिवल है जो 16 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन इस बार उखरूल जिले में किया जा रहा है।ShiRock Fest मणिपुर में आयोजित होने वाले शिरूई लिलि कार्यक्रम का ही हिस्सा है जिसमें एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है। इसके पीछे का मकसद युवा टेलेंट को बढ़ावा देने समेत राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा देना है।इस बार इस कार्यक्रम में विदेशी बैंड भी शामिल हो रहे हैं जिनमें स्कॉटिस हार्ड रॉक बैड नजारेथ, अमेरिकन रॉक बैंड अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इनके अलावा इस कंपीटिशन में 22 क्षेत्रीय बैंड भी शामिल हो रहे हैं। इनमें से पहले विजेता को 10 लाख, रनर अप को 5 लाख, 2.5 लाख तथा 6 बैंड को व्यक्तिगत प्राइज के तौर पर 25000 रूपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अलग से वॉयस कंपीटिशन भी आयोजित किया जा रहा है जिसके 13 गायकों का चयन किया गया है।आपको बता दें कि शिरूई लिलि मणिपुर में इस मौसम में आने वाला एक प्रसिद्ध और खूबसूरत फूल है। इसका पौध प्राकृतिक तौर पर उगता है तथा केवल उखरूल जिले में स्थित शिरूई चोटी पर ही पाया जाता है। यहां के अलावा यह शिरूई लिलि का पौध दुनिया में कहीं भी नहीं उगता।इस आयोजन के दौरान हजारों की संख्या में पर्यटक व स्थानीय निवासी आ रहे है जिससे यह भव्य होने जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MlpyqE

कोई टिप्पणी नहीं