Superstar Singer: धमाकेदार होने वाला है सुपर फिनाले, हर्षित नाथ सहित सभी बच्चे मचाएंगे धमाल

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) का सुपर फिनाले धमाकेदार होने वाला है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसकी तैयारियों का वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें तैयारियों के बारे में दिखाया जा रहा है। शो का सुपर फिनाले किसी कंसर्ट की तरह होने वाला है। इस रविवार (6 अक्टूबर) नन्हे सिंगर्स के बीच संगीत का महासंग्राम छिड़ने जा रहा है। बता दें कि ये म्यूजिकल शो जून 2019 से टॉप रेटिंग पर है। जिसका स्टेज काफी भव्य बनाया जा रहा है। बात करें परफॉर्मेंस की तो सभी बच्चे धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। सुपर फिनाले में संगीत जगह के जाने माने लोग नजर आएंगे। इसके साथ ही शो के सभी जज हिमेश रेशमिया, अल्का याग्निक और जावेद अली ग्रैंड परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। साथ कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी फिनाले में कॉमेडी करते नजर आएंगे। बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने शो का नया सेट बनाया है। इसे बनाने में एक सप्ताह का समय लगा और 500 से ज्यादा लोगों ने इस पर काम किया। सेट पूरी तरह से प्लाईवुड, लोहा, फाइबर, प्लाज्मा और एलईडी से बना है। प्लास्टिक फिल्म इंडिस्ट्री से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। इसलिए सेट के निर्माण में भी इसका इस्तेमाल नहीं किया गया। बात करें असम के हर्षित नाथ की तो हर्षित फिनाले में सारा जमाना हसीनों का दीवाना गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति देते नजर आएंगे। असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देते आए हैं। वे जब से शो में आए हैं उनके अंदर काफी प्रोग्रेस देखने को मिल रही है। आज वे सुपर फिनाले में पहुंच गए हैं। उनका एक भी परफॉर्मेंस ऐसा नहीं रहा है जिसमें जजों और शो में आए गेस्ट ने उनकी तारीफ ना की हो। शो में लगभग हर हफ्ते उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। साथ ही उन्हें कई बार सुपर मेडल्स भी मिल चुके हैं। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत हर्षित ने न केबल असम बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है।गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं। शो का सुपर फिनाले 6 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31PtPIq
कोई टिप्पणी नहीं