बॉक्सिंग में असम की जमुना बोरो का धमाका, जीतकर लहराया भारत का परचम

असम की 22 वर्षीय बॉक्सिंग खिलाड़ी जमुना बोरो ने रुस में चल रहे एआईबीए महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में अपना जलवा कायम रखते हुए मंगोलिया की खिलाड़ी मीसिडामा अरदेनेदलाई को 5-0 से हराया। बोरो ने पहले राउंड में सावधानी से खेलते हुए मंगोलियाई खिलाड़ी पर बढ़त बनाई। दूसरे राउंड से अंतिम रउंड तक उन्होंने आक्रमक अंदाज में खेलते हुए मंगोलियाई खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और मैच को आसानी से जीत लिया। मैच के उपरान्त उन्होंने कहा कि यह जीत इस मायने में और महत्वपूर्ण है कि इससे पहले भारत ने ये मैच आज तक नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए हमने खूब परिश्रम किया है और मैं अपने प्रफार्मेंस से खुश हुं। उन्होंने जीत के बाद बीएफआई व स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि ये दोनों खेल संगठनों ने हमारी पुरी मदद की है। जैसे कि समय पर ट्रेनिंग कराना, ट्रेनर की व्यवस्था करना आदी।इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले इंडेनेशिया में आयोजित हुए प्रेसिडेंट कप में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं पिछले साल आयोजित युथ चैंपियनशिप में ब्रॉज मेडल हासिल की थी और इंडियन ओपन चैंमिपयनशिप में स्वर्ण पदक जीती थी। जमुना इस टुर्नामनेंट में अपने दूसरे राउंड के मैच में अलजीरिया के औदिदफ सफोह से लड़ेंगी। शनिवार को होने वाले मैच में भारत की तरफ से एकलौती महिला मुक्केबाज के तौर पर सिर्फ जमुना बोरो ही उतरेंगी। वहीं पुरूष की ओर से दो मुक्केबाज मैदान में उतरेंगे। 57 किग्रा भार वर्ग में निरजा उतरेंगे जो चीन के जे क्यों से भिड़ेंगे। वहीं 75 किग्रा भार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज सावेती मंगोलिया के म्यागमरजाल मुनखबात से लड़ेंगे। आपको बता दें कि जमुना बोरो से पहले पांच भारतीय महिला मुक्केबाज भाग ले चुकी हैं जिसमें छः बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम व सरिता देवी वर्ल्ड चौंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IoqwQP
कोई टिप्पणी नहीं