वाह! इतने रुपए सस्ता हुआ Petrol, जानिए क्या है आज का रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार से पहले तेल के दामों में 3 दिन तीन दिन तक स्थिरता देखी गई थी। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 पैसे गिरावट आई थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27 रुपये, 78.88 रुपये, 75.92 रुपये और 76.09 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। वहीं दूसरी ओर चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल क्रमश: 66.41 रुपये, 69.61 रुपये, 68.77 रुपये और 70.15 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं। SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<�डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<�डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<�डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MhMg36
कोई टिप्पणी नहीं