रिकार्ड स्तर पर पहुंचा सोना, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

धनतेरस और दिवाली से पहले त्योहारी मांग मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सोने का भाव 39500 रुपये के पार चला गया। वहीं चांदी की कीमतों ने 450 रुपये की छलांग लगाई।सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,400 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये के भाव पर स्थिर रही।वहीं चांदी की कीमतें 450 रुपये की तेजी के साथ 47100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चांदी वायदा 215 रुपये की बढ़त में 45,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत लुढ़ककर 1,490.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चढ़कर 1,498.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.2 फीसदी लुढ़ककर 17.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33zanQv
कोई टिप्पणी नहीं