Breaking News

Handball Championship ःइन राज्यों ने दी असम और मणिपुर को मात


स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रही 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 9 लीग मैच खेले गए। इसमें सफल टीम क्वार्टर फाइनल के लिए मुकाबला करेंगी। गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी सिटी देवेंद्र पिचा ने किया।प्रतियोगिता का पहला मैच गुजरात और तेलंगाना की टीम के बीच खेला गया। इसमें गुजरात ने तेलंगाना को 12-7 के अंकों से पराजित किया। दूसरे मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने झारखंड की टीम को 10-3, उत्तराखंड की टीम ने असम को 10-1, महाराष्ट्र ने बिहार की टीम को 16-2, आंध्र प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 16-6, हरियाणा ने दादरा नगर हवेली को 18-2 तो वहीं राजस्थान की टीम ने केरल को 14-2 से अंकों से पराजित किया। दूसरी तरफ , दिल्ली ने मणिपुर को 22-5 से, साई ने आंध्र पदेश को 8-5 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव एवं स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पहले 33 लीग मैचेस खेले जाएंगे। इसके बाद क्वार्टर, सेमी फाइनल और छह अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। आपको बता दें कि इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oO79cY

कोई टिप्पणी नहीं