Breaking News

वन डे ट्राफी का आगाज, ये राज्य हो रहे हैं शामिल


31 अक्टूबर से 22 नवंबर तक भुवनेश्वर और कटक में खेले जाने वाले यूटीसीए टूर्नामेंट के लिए टीम तैयार हो गई हैं। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने अंडर 23 वनडे ट्राफी के लिए अपनी टीम की घोषणा भी कर दी है। आपको बता दें कि प्ले ग्रुप में 10 टीमें भाग ले रही हैं।ये खिलाड़ी हुए शामिलअंडर 23 टीम की कप्तानी जगमीत सिंह को सौंपी गई है। चंडीगढ़ का पहला मैच 1 नवंबर को असम के साथ खेला जाएगा। अंडर 23 टीम आयुष सिक्का, अमृत लुबाना, आयुष गौतम विकेटकीपर, भागमेंदर, हर्षित सिंह, जगजीत सिंह संधू, जगमीत सिंह (कप्तान), मोहम्मद अर्सलन खान, निखिल शर्मा, निपुन पंडिता, प्रिंस सिंह, श्याम सैनी, शिवांग सैनी, तवलीन सिंह, तरनप्रीत सिंह शामिल हैं। ये रहा प्रतियोगिता का विवरणचंडीगढ़ बनाम असम 1 नवंबरचंडीगढ़ बनाम पुड्डूचेरी 4 नवंबरचंडीगढ़ बनाम अरुणाचल प्रदेश 6 नवंबरचंडीगढ़ बनाम मिजोरम 9 नंवबरचंडीगढ़ बनाम मेघालय 13 नवंबरचंडीगढ़ बनाम मणिपुर 16 नवंबरचंडीगढ़ बनाम सिक्किम 18 नवंबरचंडीगढ़ बनाम बिहार 20 नवंबरचंडीगढ़ बनाम नागालैंड 22 नंवबर को है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WupaJU

कोई टिप्पणी नहीं