Breaking News

इस गांव में जाने से पहले सावधान! किसी भी चीज को छूआ तो लगेगा जुर्माना


कहते है कि भारत में कई ऐसे स्थान है जो रहस्य से भरे हुए है। यहां पर कई ऐसे स्थान मिल जाएगे जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगें। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश के मलाणा की जहां पर एक गांव को भारत के सबसे रहस्यमई गांव का दर्जा दिया गया है। यहां पर आने वाले लोग अच्छी तरह से वाकिफ है। जो भी बाहरी लोग गांव मे आते है उनको काफी सतर्कता की जरूरत होती है। यहां पर बाहरी लोगों के लिए अलग नियम कानून बनाए जाते है। जिनको मानना लोगों के लिए अनिवार्य होता है। हैरान कर देने वाली बात है कि जो भी बाहर शख्स गांव में आकर किसी भी चीज को छु लेता है तो उसको जुर्माना भरना पड़ता है। बता दें कि ये कोई छोटा मोटा नहीं होता। बल्कि सजा के तौर पर लोगों को 1000 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक देने पड़ते हैं।यहां पर बाहरी लोगों को गांव की सभी चीजों को छूने की मनाही है। इस गांव की सबसे खास बात है कि यहां पर ज्यादातर दीवारों पर आपको हड्डियां और खोपड़िया लटकती हुई मिल जाएगी। ये कांकाल इंसान के नहीं बल्कि जानवरों को होते है। ये वो होते है जिनकी बलि दे दी जाती है। इनको देखकर कई लोग तो डर के मारे कांप जाते है तो कई ऐसे लोग होते है जिनके लिए ये चीजे काफी रोमांचित करती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N36fTu

कोई टिप्पणी नहीं