Breaking News

जब अचानक गाड़ी का पीछा करने लगा शेर, अटक गई लोगों की सांसें, वीडियो वायरल


अक्सर लोगों की ये चाहत होती है कि वो शेर या बाघ को सामने से देखें और इसीलिए वो जंगल सफारी जाते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि आप गाड़ी में बैठे हों और शेर आपका पीछा करने लगे तो? हालांकि ऐसा बहुत कम ही होता है, लेकिन कर्नाटक के बेल्लारी में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी जूलॉजिकल पार्क में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यहां कुछ पर्यटक सफारी के लिए जंगल में गए थे, जहां एक शेर अचानक उनका पीछा करने लगा। यह देखकर लोगों की सांसें अटक गई। हालांकि शेर जैसे ही पास पहुंचा, ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और काफी आगे निकल गए। बाद में ड्राइवर ने गाड़ी धीरे कर ली, क्योंकि उसे लगा कि अब शेर पीछे छूट गया है, लेकिन थोड़ी ही देर में वो फिर से उनके पीछे आ जाता है। यह देखकर ड्राइवर फिर से गाड़ी भगाने लगता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को गाड़ी में बैठे एक पर्यटक ने ही बनाया है, जिसे अब तक 60 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31j4IN5

कोई टिप्पणी नहीं