Breaking News

बंगलादेश को 5-3 से हराकर महिला सैफ अंडर-15 चैंपियन बनी भारतीय टीम


भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बंगलादेश को मंगलवार को यहां सैफ अंडर-15 चैंपियनशिप के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों ने आक्रमक शुरुआत की लेकिन गोल कर पाने में नाकाम रहीं। भारतीय टीम को मैच में पेनेल्टी शूटआउट का भी मौका मिला लेकिन वे उसे गोल में नहीं बदल सकीं। निर्धारित समय तक दोनों टीम की ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण मैच बिना गोल के समाप्त हुआ और नतीजे का फैसला पेनल्टी शूटआउट से कराने का फैसला लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम ने पांच जबकि बंगलादेश की टीम सिर्फ तीन ही गोल कर सी और भारतीय महिला टीम ने 5-3 से मुकाबला जीत खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से आखिरी गोल कप्तान शिल्की देवी ने किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35GG2RR

कोई टिप्पणी नहीं