Breaking News

चंद मिनट में हाथ से शॉल बुन देती है ये महिला, इस वीडियो में देखें कमाल का हुनर


पूर्वोत्तर भारत के अरूणाचल प्रदेश में अभी तवांग फेस्टिवल का चल रहा है। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर स्थानीय लोगों के हुनर का भी प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें लोग यहां की कला व संस्कृति के अनूठे नमूने पेश करने के साथ अपना हुनर भी दिखा रहे हैं। ऐसे हुनर वाली यहां पर महिला भी है जो हाथ चंद मिनट में खूबसूरत शॉल बुन देती है।यह महिला Monpa tribe यानी मोनपा जनजाति की है जो लोगों के सामने बैठकर शॉल बुनकर दिखा रही है। उनकी इस कला को खुद मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देखा है। महिला के हुनर से प्रभावित होकर खांडू ने उनका वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया है। देखें वीडियो-

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NidKEQ

कोई टिप्पणी नहीं