Breaking News

Bigg Boss: सिद्धार्थ के साथ बेड शेयर करने में रश्मि देसाई को ऐतराज, मचा घमासान


टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 की रविवार (30 सितंबर) से शुरूआत हो गई है। रविवार को शो का जबरदस्त प्रीमियर हुआ जिसमें सलमान खान ने हमेशा की तरह सारे कंटेस्टेंट का दर्शकों से परिचय करवाया। इसमें रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल थे। कहा जा रहा है कि शो में इस कपल की आपस में बनने वाली नहीं है। शो से पहले ये दोनों एक साथ टीवी सीरियल दिल से दिल तक में भी नज़र आए थे। उस वक्त दोनों के बीच काफी तनाव और नोकझोक की खबरें आई थीं। ऐसे में दोनों का इस शो में साथ रहना मुश्किल सफर होगा। दरअसल, बिग बॉस के रूल के मुताबिक दोनों को इस घर में एक बेड शेयर करना पड़ेगा। एक वीडिया भी सामने आया है जिसमें रश्मि कह रही हैं। हम दोनों एक ही बेड थोड़ी शेयर करेंगे।इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं, ऐसा ही है।गौरतलब है कि शो में इस बार शो में देवोलीना भट्टाचार्य, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, शेफाली बग्गा, दलजीत कौर, असीम रिजाय , शहनाज कौर गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, अबू मलिक , सिद्धार्थ डे, जैसे सितारे शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2o5on57

कोई टिप्पणी नहीं