Breaking News

अक्षय ने असम के बाद इस राज्य के लिए दिखाई दरियादिली, डोनेट किए 1 करोड़ रुपए


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। कुछ महीने पहले ही अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 करोड़ दान किए थे। अब उन्होंने एक बार फिर से बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ दान किए हैं। वे बिहार में होने वाले छठ पूजा के मौके पर 25 पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए देंगे। अक्षय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा हमें यह एहसास कराती है कि उसके आगे हम सब कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिससे जो मदद बने वह करनी चाहिए। जो लोग अपना सब कुछ गंवा चुके हैं। उनकी मदद करने से बड़ा और कुछ हो ही नहीं सकता। इस मदद के जरिए वे लोग अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर सकते हैं।बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म हाउसफुल 4 ने चार दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने सोमवार (नेशनल हॉलीडे) को अकेले 34.56 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि इससे पहले इसने वीकेंड तक 53.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। कुल मिलाकर अब इस फिल्म का कलेक्शन मात्र 4 दिनों में 87.78 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 19.08, शनिवार को 18.81 और रविवार को 15.33 करोड़ का कलेक्शन किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2q190vw

कोई टिप्पणी नहीं