Breaking News

Superstar Singer: अरुणाचल की उर्गेन छोमो का धमाकेदार परफॉर्मेंस, लगी हुनर पर मुहर


सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) में अरुणाचल प्रदेश की उर्गेन छोमो (Urgen Tsomu) ने टॉप-14 में धमाकेदार एंट्री के बाद अपनी सिंगिंग से धमाल मचा दिया। 1 सितंबर को प्रसारित 20वां एपिसोड गणपति स्पेशल था। इस एपिसोड में शो में गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। इस एपिसोड में बच्चों ने गणपति के भजनों को गाकर धमाल ही मचा दिया। अपने पहले परफॉर्मेंस में उर्गेन ने गुरू सचिन, निष्ठा शर्मा और अंकोणा मुखर्जी के साथ धमाका ही कर दिया। बच्चों ने गुरू सचिन के साथ हे गणराया गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसके बाद अपने दूसरे परफॉर्मेंस में उर्गेन ने चली रे, चली रे जूनून को लिए गाने पर एक लिटिल रॉकस्टार की तरह परफॉर्म किया। उर्गेन के इस परफॉर्मेंस के दौरान जज सहित सभी झूमते नजर आए।परफॉर्मेंस के बाद जज हिमेश रेशमिया ने कहा, फैंटास्टिक, आउटस्टैंडिंग, ट्रस्ट मी उर्गेन यू आर वेरी गुड..क्या बात है। इसके बाद जावेद अली ने कहा, उर्गेन सबसे खास बात है इस गाने का वो है टोन... और जो टोन आपने पकड़ा है... मैच किया है ओरिजनल गाने के साथ, वो क्या बात थी। तुम्हारे टोन की खातिर मैं ये देता हूं इसके बाद तीनों जजों ने उर्गेन के हुनर पर मुहर लगा दी। बता दें कि उर्गेने के पिता एक पूर्व सैनिक हैं। उर्गेन का परिवार एक छोटे से पहाड़ी गांव से आता है। उनका गांव बौमडिला (Bomdila) में स्थित है जो पश्चिम कामेंग जिला में पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है जहां संगीत का कोई स्कोप नहीं है। इस गांव में आस-पास कोई म्यूजिक टीचर नहीं है। और न ही कोई स्कूल है जहां बच्चे म्यूजिक सीख सकें। उर्गेंन मोबाइल के जरिए सिंसिंग सीखती हैं। उर्गेन का सपना है कि उन्हें सिंसिग सीखाने के लिए कोई गुरू मिले। वे जीवन में म्यूजिक के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनके पापा उनका बहुत सपोर्ट करते हैं। बता दें कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZL8JsH

कोई टिप्पणी नहीं