मजदूर पिता के बेटे ने Boxing में जीता गोल्ड मेडल, अब नेशनल में दिखाएगा अपना दम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में नौवीं कक्षा के छात्र राज कपूर ने मंडी जिले के सुंदरनगर में हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर स्कूल और अपने गांव का नाम रोशन कर दिया है। बता दें कि उन्होंने फाइनल मुकाबले में किन्नौर के मुक्केबाज को शिकस्त दी है।अब राजकपूर 4 अक्टूबर से मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राजकपूर के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने उनका भव्य स्वागत किया। राजकपूर मूल रूप से गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैं। इनके पिता अमरजीत और माता का नाम रीता, पिछले आठ साल से कुल्लू में मजदूरी कर रहे हैं। बेटे राजकपूर की सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। भुंतर स्कूल के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने कहा कि स्कूल के छात्र राज कपूर ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि छात्र की पढ़ाई का खर्चा अब स्कूल प्रबंधन उठाएगा। राज कपूर से बात करने पर उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय अध्यापकों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2l3FzqJ
कोई टिप्पणी नहीं