फुटबॉल: हार के बाद कोच ने कहा, हमें लगातार कड़ी मेहनत करनी होगी

कतर में 2022 फीफा विश्व कप और चीन में 2023 में होने वाले एफसी एशिया कप क्वालीफायर्स के पहले मुकाबले ओमान के हाथों पहला मुकाबला 1-2 से हारने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच ईगोर स्टिमैक ने कहा कि टीम को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को ओमान के खिलाफ पहले हॉफ में 1-0 से आगे चल रही थी लेकिन दूसरे हॉफ में मेहमान टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन हुए 2-1 से भारतीय टीम को हरा दिया। स्टिमैक ने कहा, हमारी टीम पहले हॉफ में कई गोल कर मैच में बड़ी बढ़त हासिल कर सकती थी। हमारे खिलाड़ी ओमान के खिलाडिय़ों से ज्यादा फिट हैं लेकिन उनके खिलाड़ी ज्यादा अनुभवी हैं। वो समय जल्द आएगा जब हम ऐसे मैच नहीं हारेंगे लेकिन इसके लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी और संयम बरतना पड़ेगा।उन्होंने कहा, खिलाड़ी जल्द ही हालात को समझते हैं और इसलिए मुझे उनपर पूरा भरोसा है। हमें समझना होगा कि टीम एक-एक करके आगे बढ़ सकती है। यह युवा भारतीय टीम है और हमारे पास कई सकारात्मक बातें हैं। सभी लोग मैदान पर नयी भारतीय टीम देेखेंगे। यह टीम पहले की टीम की तरह नहीं है और इस टीम का भविष्य सुहाना है।स्टिमैक ने कहा, हमें कई क्षेत्रों में मेहनत करने की जरुरत है जैसे कि गेंद पर नियंत्रण और सही जगह में खेलना। हमारी टीम मिडफील्ड में काफी संतुलित है। बोर्गस और थापा के खेल में पहले से सुधार हुआ है और इन दोनों का गेंद पास करने का तरीके वाकई शानदार है। भारतीय टीम शनिवार को दोहा के लिए रवाना होगी जहां उसे 2022 फीफा विश्वकप के मेजबान कतर के साथ 10 सितंबर में अगला मुकाबला खेलना है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MZyUdh
कोई टिप्पणी नहीं