Breaking News

सुब्रतो कप: अकलीमा अख्तर के दो गोलों की बदौलत बांग्लादेश ने दी मणिपुर को मात


अकलीमा अख्तर के दो शानदार गोलों की बदौलत बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने मणिपुर के नीलमणि इंग्लिश स्कूल को एकतरफा फाइनल में 4-0 से हराकर सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर-17 लड़कियों का खिताब जीत लिया और खिताबी हैट्रिक पूरी की। यहां डॉ अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अकलीमा ने 19वें और 58वें मिनट में गोल किए जबकि शिरिना अख्तर ने 29वें और सपना रानी ने 55वें मिनट में गोल किए। मणिपुर की टीम कोई भी गोल नहीं कर पायी।बांग्लादेश की स्कूली टीम ने इस तरह अपने खिताब का लगातार तीसरे वर्ष सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। बांग्लादेश टीम को इस जीत से चार लाख रुपये और मणिपुर स्कूल को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।बांग्लादेश की सुरुधनी किस्कू को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए 50 हजार रुपये, इसी स्कूल की आफिदा खांडेकर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए 50 हजार रुपये और इसी स्कूल की जया चकमा को सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।फुटबॉल में सर्वाधिक योगदान देने वाले स्कूल का पुरस्कार मणिपुर के नीलमणि इंग्लिश स्कूल को मिला। इस स्कूल को 25 हजार रुपये दिए गए। मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को फेयर प्ले अवॉर्ड के लिए 50 हजार रुपये दिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N1K41h

कोई टिप्पणी नहीं