भारत के स्कूली बच्चों ने दी पड़ोसी देश को मात, जानिए कैसे मुकाबला किया और जीता

भारत के स्कूली बच्चों ने पड़ोसी देश को मात देकर सुब्रत कप अंडर-17 वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। मेघालय के होपवेल इलियास हायर सेकंड्री स्कूल ने बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) को हराकर सुब्रत कप फुटबॉल टूर्नमेंट में लड़कों का अंडर-17 जूनियर वर्ग का खिताब अपने नाम कियाहै। यह मुकाबला मेघालय के स्कूल ने 1-0 से जीता। यहां अंबेडकर स्कूल में मंगलवार को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में होपवेल स्कूल के लिए संगती जनाई ने एकमात्र विजयी गोल दागा।विजेता होपवेल एलियास सेकेंडरी स्कूल टीम के वेंटीलांग मालगियांग को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, संगती जनाई को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बॉबी एन नोंगबेट को सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार भी दिया गया है।होपवेल एलियास स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का अवॉर्ड भी दिय गया है। इसके अलावा गोवा के सेंट जेवियर हायर सेकंड्री स्कूल को फेयर प्ले अवॉर्ड से नवाजा गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32XJB4f
कोई टिप्पणी नहीं