Breaking News

भारत की इस बेटी की ताकत पर टिकी सबकी निगाहें, फिर बना सकती हैं नया रिकॉर्ड


भारतीय अनुभवी भारोत्तोलक मीराबाई चानू एकबार फिर से नया रिकॉर्ड कायम कर सकती हैं। वो थाईलैंउ में शुरू हो रही विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई कर रही है। चानू 2017 में स्वर्ण पदक जीत चुकी है तथा इसके बाद ववो इस चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन को दोहरा कर ओलंपिक कोटा पक्का करने में लगी हुई हैं।मीराबाई चानू 2017 में विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। आपको बता दें कि चानू कमर की चोट के बाद वापसी कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के वजन वर्गों में बदलाव करने के फैसले के बाद चानू अब 48 किग्रा की जगह 49 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं।चानू को चीन की 2018 की रजत पदक विजेता और कांस्य पदक जीतने वाली उनकी हमवतन जियांग हुइहुआ से कड़ी चुनौती मिल सकती है। चानू के अलावा महिला वर्ग में झिली दलबेहरा (45 किग्रा), स्नेहा सोरेन (55 किग्रा)और राखी हलधर (64 किग्रा) भी अपने-अपने भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में सबकी नजरें युवा ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिननुंगा पर टिकी हैं। मिजोरम के रहने वाले 16 वर्षीय जेरेमी ने एशियाई चैंपियनशिप में 297 किग्रा (134 और 163) के प्रयास के साथ युवा विश्व और एशियाई रिकार्ड बनाया था। उनके साथ ही राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अजय सिंह (81 किग्रा) और राष्ट्रीय चैम्पियन अचिंता श्युली (73 किग्रा) भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है—महिला वर्ग: मीराबाई चानू (49 किग्रा), झिली दलबेहरा (45 किग्रा), स्नेहा सोरेन (55 किग्रा) और राखी हल्दर (64 किग्रा)। पुरुष वर्ग: जेरेमी लालरिननुंगा (67 किग्रा), अचिंता श्युली (73 किग्रा) और अजय सिंह (81 किग्रा)।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/307d4eT

कोई टिप्पणी नहीं